इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने कहा है कि फार्स की खाड़ी की एक मुख्य शक्ति के रूप में हुरमुज़ जल मध्य में इस्लामी गणतंत्र ईरान की उपस्थिति विश्व के लिए ऊर्जा की आपूर्ति का निश्चित बनाती है। वरिष्ठ नेता के सलाहकार जनरल रहीम सफवी ने सोमवार को तेहरान में आयोजित एक सम्मेलन के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान फार्स की खाड़ी में तेल की आपूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने का इरादा रखता है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में फार्स की खाड़ी में सैनिक टकराव की संभावना नहीं है। जनरल रहीम सफवी ने कहा कि ईरान हुरमुज़ जल डमरू मध्य से ऊर्जा की आपूर्ति को सुनिश्चित बनाएगा किंतु इस शर्त के साथ कि ईरान के विरुद्ध सैनिक ख़तरे न हों। .......... 166
16 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 373186
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने कहा है कि फार्स की खाड़ी की एक मुख्य शक्ति के रूप में हुरमुज़ जल मध्य में इस्लामी गणतंत्र ईरान की उपस्थिति विश्व के लिए ऊर्जा की आपूर्ति का निश्चित बनाती है.........